सलेमपुर। लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से चल रही न्यायालय आपके द्वारा योजना के तहत सोमवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव कई गांवों में पहुंचीं।
उन्होंने गांवों का भ्रमण कर पुराने राज्स्व मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। अभियान के तहत धारा 24, धारा 34 एवं धारा 116 से संबंधित पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम ने रामपुर बुजुर्ग, चेरो, तकिया टोला, भीमपुर तथा कपूरी गांव पहुंचकर लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पक्षों से बातचीत कर विवादों की वास्तविक स्थिति जानी और राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई पुराने मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया।