फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाहर पत्ते डोले न घरों में पंखे, करवटें बदलकर गुजारी रात

Mon, 19 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डीएम आवास के पीछे ट्रांसफार्मरमें आयी खराबाी को ठीक करता बिजली कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। सूूरज की तपिश दो हफ्ते से जिले में कहर बरपा रही है। बाहर पत्ते डोले न घरों में पंखे, करवटे बदलकर लोग रात गुजार रहे हैं। ऐसे में एक चौथाई शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो चुकी थी। कहीं केबल जला था तो कहीं फ्यूज उड़ जा रहा था।
विज्ञापन

डीएम आवास के पीछे राघवनगर मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या से पूरी रात लोग परेशान रहे। स्टेबलाइजर भी वोल्टेज मेंटेन करने में नाकाम हो रहे थे। बड़ा सोंदा, नाथनगर में जंफर कटने से एक फेस लाइन सुबह सात बजे से खराब थी। दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। दोपहर डेढ़ बजे के करीब भटवलिया बिजली उपकेंद्र गेट के सामने व जिला जेल में फ्यूज उड़ने से बिजली गुल रही। दानोपुर मोहल्ले में सुबह छह बजे से सायं चार बजे तक आठ से 10 बार बिजली कटौती हुई। यही हाल अबूबकर नगर, देवरिया खास, सब्जी मंडी, गरूलपार, अंबेडकर नगर आदि मोहल्लों का रहा। रामनाथ देवरिया में डॉ. मालती नागरथ वाली गली में जला छह सौ मीटर केबल दूसरे दिन भी बदला नहीं जा सका था।

चंद कदम चलते ही आंखें हो जा रहीं लाल
चिलचिलाती धूप से हर कोई बचने की कोशिश में लगा था। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा था। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हो रही थी। चंद किमी के सफर में उनकी आंखें धूप व लू लगने से लाल हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से ऐसे करें बचाव
रोजाना पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पिएं।
ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना जरूरी है।
मूली, दही, तिल, पुदीना, प्याज का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें