फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित, लोग रहे परेशान

Mon, 06 Apr 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:15 बजे आई तेज आंधी के चलते बनकटिया विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात बिजली ठप रहने के बाद रविवार सुबह करीब छह बजे सप्लाई बहाल की गई, लेकिन इस दौरान कई बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने पर सुबह 6:30 बजे से रोस्टिंग का कार्य शुरू किया गया, जो निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे तक चला। इसके बाद सुबह 8 बजे से दोबारा सप्लाई चालू की जाती है, लेकिन आंधी शुरू होते ही एहतियातन बिजली फिर बंद कर दी जाती है। देर शाम करीब छह बजे के आसपास सप्लाई दोबारा शुरू की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिलती है।
लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बनकटिया विद्युत उपकेंद्र से नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें