फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश के चलते लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति

Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। उमस भरी गर्मी से बारिश शुरू होते ही रविवार को राहत मिली, मगर दिनभर बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। सुबह नौ बजे से गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे आई भी तो पलभर में ही चली गई। फिर देर शाम को बिजली आई। नतीजन घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से स्थानीय कस्बा, बहादुरपुर, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बीजापुर झंगटौर, बैरौना, परसिया मिश्र, सिसई, नूनखार, बरसाथ समेत ढाई सौ गांवों की आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई। ऐसे में दिनभर बिजली गुल रही। जेई सोनू कुमार ने बताया कि रोस्टिंग कटौती के बाद तेज बारिश के चलते क्षेत्र में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया था। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें