फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। तेज हवा और बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति शुक्रवार की सुबह ठप हो गई। कर्मचारियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

कसया डिविजन से इमिलिया उपकेंद्र को आने वाली मेन सप्लाई बृहस्पतिवार की रात करीब 1:49 बजे बंद हो गई। शुक्रवार की सुबह आपूर्ति बहाल होते ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब 8:10 बजे आपूर्ति आंशिक तौर पर बहाल होते ही कई जगह ट्रिपिंग होने लगी। इसके बाद निगमकर्मियों ने दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें