फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतन ग्राम प्रधान का पावर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतन ग्राम प्रधान का पावर सीज
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में 34 लाख के अनियमितता की पुष्टि, डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। रामपुर कारखाना ब्लॉक के नौतन ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर डीएम अमित किशोर ने ग्राम प्रधान मंजू देवी का पावर सीज कर दिया है। जांच में 34 लाख 92 हजार रुपये की अनियमितता की पुष्टि हुई है।
ग्राम पंचायत में 601 शौचालय बनाने का लक्ष्य था जिसमें आधा अधूरा शौचालय बनवाकर ग्राम प्रधान व सचिव ने 34 लाख 92 हजार की धनराशि ग्राम निधि छह के खाते से निकाल ली। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने बीते साल नवंबर में जांच कमेटी गठित की। जिला कृषि अधिकारी व आरईडी के सहायक अभियंता की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के विरुद्ध सात अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम प्रधान की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर एक जून को 34 लाख 92 हजार के घोटाले में डीएम अमित किशोर ने प्रधान का प्रशासनिक व वित्तीय पावर सीज कर दिया है। ग्राम पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई की तैयारी है। विकास कार्यों के संचालन के लिए डीएम ने बीडीओ तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें