फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी बिजली, 150 से अधिक गांवों की गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। बारिश के बीच सोमवार की देर रात करीब 10.30 बजे अचानक माधोपुर गांव में ट्रांसफाॅर्मर के ऊपर बिजली गिर गई। उपकेंद्र से जुड़े 150 से अधिक गांवों की बिजली पूरी रात गुल हो गई। उमस भरी गर्मी और अंधेरे में लोग पूरी रात परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर सात बजे आपूर्ति बहाल की। इसके बाद भी पूरे दिन बिजली ट्रिप करती रही। लार उपकेंद्र से जुड़े 150 से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है। रोज की तरह आपूर्ति चालू थी। इसी बीच रात को अचानक तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। तभी लार के माधोपुर गांव में स्थित 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर अचानक बिजली गिर गई। रामनगर, मटियारा जगदीश, दोगारी, दोगारी मिश्र, पटनेजी, ठाकुर गौरी, बलुआ गौरी, सुतावर, खेमादेई सहित 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी से परेशान लोग उपकेंद्र पहुंच आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। हल्की बारिश होने से निगम कर्मी फाल्ट को ठीक करने में असमर्थता जताने लगे। ऐसे में पूरी रात लोग परेशान रहे। सुबह बढ़ते दबाव को देखते हुए जेई गोरख गुप्ता के नेतृत्व में निकले निगम कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल किया। इसके बाद ट्रिप करने की समस्या शुरू हो गई। आठ बजे कर बाद कुछ सुधार हुई। फिर आपूर्ति बाधित हो गई। लोगो का कहना है की आए दिन आपूर्ति बाधित हो रही है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने की वजह से पूरा उपकेंद्र ब्रेक डाउन रहा है। इसे ठीक करा आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें