फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज आंधी से बिजली गुल, 12 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। तेज रफ्तार से चली हवा के कारण शनिवार रात से ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आंधी के चलते कई स्थानों पर लाइन फॉल्ट होने से रात भर बिजली आती-जाती रही और अंत में पूरी तरह ठप हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब 12 घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और अंधेरे के कारण लोगों की रात बेचैनी में गुजरी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पूरी रात पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढ़ने में जुटे रहे। विभागीय टीम ने अथक प्रयास करते हुए खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें