रुद्रपुर के माहीगंज पॉवर में लगी आग
-बिजली कर्मी और ग्रामीणों के प्रयास से बूझी आग, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। डंठल से निकली चिंगारी से पॉवर में रविवार की दोपहर आग लग गई। आग का विकराल रूप देख लोग सहम गए। हालांकि बिजली कर्मियों और ग्रामीणों के प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान एक ट्रांसफाॅर्मर में नुकसान हुआ।
माहीगंज गांव स्थित 132 पॉवर हाउस से क्षेत्र में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति होती है। गांव के निकट किसी ने डंठल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पॉवर हाउस के निकट पहुंच गई। आग ने पॉवर हाउस परिसर में फैल गई। ट्रांसफाॅर्मर के गिरे तेल से आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।
आग की लपटें देख ग्रामीण सहम गए। लोग उसे बुझाने में जुट गए। बिजली कर्मियों ने केमिकल, बालू और झाड़ से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार यदि पॉवर हाउस में आग बढ़ गई होती, तो तीन गांवों की बिजली गुल होने के साथ ही लाखों का नुकसान हो जाता।