फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से पांच झोपड़ियां जलीं, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-चूल्हे की चिंगारी ने मचाया तांडव, ग्रामीणों की सूझबूझ से पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छपिया जयदेव गांव में रविवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग में नकदी समेत तीन लाख रुपये के सामान जलने की बात कही जा रही है। जानकारी पर पहुंचे हलका लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
भटनी के छपिया जयदेव गांव में मदन यादव की झोपड़ी में महिलाएं चाय बना रही थी, तभी तेज पछुआ हवा से आग की लपटें झोपड़ी को पकड़ लिया। अभी घर वाले कुछ समझ पाते तब तक आग मिश्री, रमाशंकर, दुर्गेश, वीरबहादुर और जमुना के झोपड़ियों में पहुंच गईं। इसके चलते गांव में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में पांच हजार नकदी और तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छपिया जयदेव गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की सूचना मिली थी। फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें