देसही देवरिया। प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली हर आधे घंटे पर कट रही है।
बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं है। आम तौर पर हर आधे से एक घंटे में बिजली कट रही है। ओवर लोड के कारण सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे। इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिन तो किसी तरह कट जा रहा है, मगर रात की बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मानसून आते ही कमजोर पड़ गई है। ऐसे में बिजली नहीं रहने से किसानों को भी परेशानी हो रही है। इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि ओवरलोड की वजह से कटौती हो रही है।