चनुकी। लार से भाटपाररानी जाने वाले मार्ग पर स्थित गंडक नदी पर बने चनुकी पुल के पास सड़क के किनारे गड्ढा बन गया है इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लार से भाटपार जाने वाले मार्ग पर आए दिन बड़े व छोटे वाहन का आना जाना होता है।
पुल के समीप रोड के किनारे हुए गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अगल बगल के लोगों ने प्रशासन से गड्ढे को भरवाने की मांग की है। चनुकी गंडक नदी पर बने पुल के रास्ते दिन और रात लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस रोड से भाटपार, मझौली, सोहगरा के रास्ते बिहार तक लोगों का जाना होता है इस स्थिति में पुल के थोड़े दूर पहले रोड के किनारे बने गड्ढे से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस रास्ते आए दिन कोई न कोई अधिकारी सोहगरा मंदिर और मझौली दिर्घेश्वर धाम दर्शन करने आते रहते हैं लेकिन किसी का ध्यान इधर नहीं है। संवाद