फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से पोस्टमैन की मौत

Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलपार रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार दोपहर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से उपनगर के पोस्ट ऑफिस पर तैनात ग्रामीण क्षेत्र के एक ईडी पोस्टमैन की मौत हो गई। वह डाक लेकर वापस गांव जा रहे थे। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम सरया निवासी अयोध्या प्रसाद गुप्ता कुकुरघांटी में ईडी पोस्टमैन पद पर तैनात थे। वह साइकिल से भाटपाररानी मुख्यालय आए थे और पुन: डाक लेकर वापस गांव जा रहे थे। बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक दोनों तरफ से ट्रेन आने पर वे अप ट्रैक पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी भटनी ने शव को कब्जे में ले लिया। एसआई आशीष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक अयोध्या प्रसाद अपने तीन पुत्रों विकास, पंकज और धनंजय तथा एक पुत्री चमचम के पिता थे। उनके पुत्र घर पर ही रहकर मजदूरी करते हैं। पति के असमय मौत पर पत्नी सोना देवी तथा बच्चों व परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वह घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें