फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहमान बता महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोहनपुर/रामपुर बुर्जर्ग। बनकटा क्षेत्र के बनकटिया दुबे में शनिवार की दोपहर एक बजे एक महिला के घर मेहमान बन बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और बातों में उलझाकर उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर े लोग जुट गए, तब तक उचक्के आंखों से ओझील हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बनकटिया दुबे निवासी चंद्रावती दुबे पत्नी अमरेंद्र दुबे के घर दोपहर दो उच्चके बाइक से पहुंचे।
चंद्रावती ने बताया कि दोनों ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया और मीठी-मीठी बातें करने लगे।
उचक्कों की बातों में आकर चंद्रावती उनके लिए जलपान लेकर आई। जलपान के दौरान दोनों की नजर महिला के गले में सोने की चेन पर पड़ी। महिला कुछ समझ पाती कि दोनों ने झपटा मारकर गले से सोने की चेन छीन कर बाइक से फरार हो गए। शोर मचाकर महिला रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें 112 पुलिस से मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें