फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू का संभावित मरीज मिला, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसारने लगा है। संभावित एक मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी इलाज में जुटे हैं।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सर्वे कर लार्वा के सोर्स को समाप्त करने को कहा गया है। बरहज क्षेत्र का एक युवक एक माह पहले नौकरी करने गुजरात के सूरत गया था, जहां तीन अगस्त को बुखार से पीड़ित हो गया। उसके शरीर में दर्द था और पैर लाल हो गया। वहां दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद गांव के लिए निकल गया। वह शनिवार को घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे लेकर रविवार की शाम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। सोमवार को उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उसके ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में डेंगू के संभावित एक मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें