फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन समेत 88 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के एक्सईएन समेत 88 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

सदर तहसील, लार सीएचसी को किया गया सील, अब तक मिले हैं 4262 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में शुक्रवार को 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमितों में जल निगम के एक्सईएन, लार सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी और सदर तहसील के लेखपाल शामिल हैं। इसे देखते हुए सदर तहसील और लार सीएचसी को सील कर दिया गया। जिले में संक्रमितों की संख्या 4262 हो गई है। वहीं अब तक 44 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। वहीं संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को कोरोना जांच का निर्देश दिया गया। लार सीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी को सील करा दिया गया। इस कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले सभी को अधीक्षक ने कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया है। भटनी के परसिया करकटही की आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संपर्क में रहने वाले गांव वालों की परेशानी बढ़ गई है। रुद्रपुर नगर के लाला टोली में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिपरा मदन गोपाल गांव में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक कोरोना से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 88 संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में रहने वालों को जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें