फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर ठप होने से नहीं चल रहा पोर्टल, मांग रहे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से आवेदन के लिए परेशान हैं आवेदक, पोर्टल पर ब्योरा भरने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रशिक्षण के लिए उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में आवेदन को लेकर आवेदक करीब एक माह से परेशान हैं। पोर्टल तो खुल जा रहा, लेकिन ब्याेरा भरने के दौरान कुछ ऑप्शन नहीं आ रहे। यह दिक्कत सर्वर ठप होने से आ रही है। विभाग बिना खामियों को दुरुस्त कराए युवा-युवतियों से विभिन्न योजनाओं में आवेदन मांग रहा है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना की अवधि बीत चुकी है। इसके लिए उद्योग विभाग ने 30 जून तक आवेदन मांगा था। गोबराई गांव निवासी सुनीता पांडेय ने बताया कि मैं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना में आवेदन करने के लिए एक माह से परेशान हूं। नाम, पता भरने के बाद कैटेगरी चयन में कोई आप्शन नहीं मिल रहा। इसके कारण आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है। शहर के पिपरपाती मोहल्ला निवासी गुलाब यादव ने बताया कि मुझे हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करना है। सहज जन सेवा केंद्र पर कई बार जा चुका हूं। आवेदन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
शासन स्तर से पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही इसपर आवेदन सुलभ हो जाएगा। - विनीता सिंह, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी जिला उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें