स्थानीय रेलवे स्टेशन का पश्चिमी रेलवे ढ़ाला रविवार को प्रात: 7बजे खराब हो गया। गेट मैन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दोनो तरफ के फाटक का बेयरिंग अचानक फूट गया। जिसके चलते वह उठ नही पा रहा था। कई घंटे के बाद जब सीवान से वह बेयरिंग लाकर लगाया गया। उसके बाद पुन: आवागमन चालू हो सका। इस दौरान सेलवे क्रासिंग के दोनो तरफ घंटों लोग अपने वाहनें के साथ जो में फंसे रहे। कुछ लोग जानने के बाद बिशुनपुरा रेलवे क्रासिंग से होकर निकलगये। सबसे ज्यादे परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। कई के स्कूल छूट गया।