फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमाइशी गीत के लिए असलहा लहराने का आरोप, युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फरमाइशी गीत के लिए असलहा लहराने का आरोप, युवक हिरासत में
विज्ञापन

लार। आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए असलहा दिखाकर बरातियों को डराने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे घंटों पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि उसके पास से बरामद असलहा नकली है। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया है।
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव निवासी गोविन्द गुप्ता के घर बुधवार की रात बरात आई थी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला दीपक गोंड आर्केस्ट्रा देखने पहुंचा। फरमाइशी गीत बजाने का दबाव देने लगा। बरातियों ने बिरोध किया तो वह असलहा दिखा धौश जमाने लगा। यह देख बराती सहम गए। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि उसके पास से बरामद असलहा नकली है। हालांकि पुलिस ने आनन फानन में आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। उधर दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया था। इसमें राहुल कुमार निवासी हरखौली को आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेंज दिया। वहीं अंकित से पूरी रात पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसएसआई राममोहन सिंह ने बताया कि बलुआ गौरी गांव के युवक के पास से बच्चोंके खिलौना वाली बंदूक मिली है। असलहा बरामद होने की बात गलत है। युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। दो दिन पूर्व तमंचा के साथ पकड़े गए राहुल को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से असलहा का कर रहे प्रदर्शन
लार। कालर टाईट करने व अपनी धाक जमाने को युवा अवैध असलहे का सोशल मीडिया के माध्यम से खूब प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी कार्यक्रम में भी असलहा लहराने से बाज नहीं आ रहे हैं। रेवली के कुछ युवकों की फोटो अश्लील डांस के साथ तमंचा लहराते वायरल हुई थी। पुलिस की जांच में बरामद असलहा नकली मिला। इसी तरह रुच्चापार, हरखौली में भी युवाओं की असलहा लहराते फोटो वायरल हुई थी। हालांकि पुलिस ने संज्ञान लेकर लेकर कार्रवाई की थी। फिर भी युवा असलहा लहराने से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे युवकों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस उन्हें सर्च कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें