फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने संविधान दिवस पर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

Thu, 27 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइंस के अलावा सभी थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, न्याय, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत का संविधान राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक ढांचे का आधार है।
पुलिस विभाग का दायित्व है कि वह संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करते हुए समाज में कानून-व्यवस्था की स्थापना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सलेमपुर सीओ मनोज कुमार, सदर सीओ संजय रेड्डी, भाटपार रानी सीओ अंशुमान श्रीवास्तव समेत जनपद के समस्त अन्य क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किलों एवं थानों पर संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया।
सभी इकाइयों में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जागरूकता गोष्ठियां तथा संविधान के महत्व पर संक्षिप्त व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक दायित्वों के पालन एवं राष्ट्रहित में निष्पक्ष व श्रद्धापूर्वक सेवा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें