फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार के पहले आ गई पुलिस विवाहिता के शव को लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
दाह संस्कार के पहले आ गई पुलिस विवाहिता के शव को लिया कब्जे में
विज्ञापन

22 दिन पहले बाइक से गिरी थी महिला, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। 22 दिन पहले बाइक से गिरकर घायल महिला की मंगलवार को मौत हो गई। परिवार के लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के मायके वालाें ने हत्या का आरोप लगाया है।
लार थाना क्षेत्र रुच्चापार गांव निवासी मनोज गुप्ता की शादी इसी थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठिया निवासी प्रेम शंकर की बेटी सोनी से लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के दो बेटे मयंक 12 वर्ष व आशीष सात वर्ष हैं।
विज्ञापन

सोनी देवी पति के साथ चार जुलाई को बाइक से अपनी ननद के घर बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के छोटकी दोन जा रही थीं। वह अभी चकरी गांव के पास पहुंची थी कि ब्रेकर पर गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते नीचे गिर गई। महिला को सिर में काफी चोट आई थी। परिजन घायल महिला को लेकर मेडिकल कालेज चले गए, जहां इलाज चल रहत था। इलाज के बाद महिला घर आ गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन दाह संस्कार के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। अभी शव लेकर हरखौली गांव के पास पहुंचे थे कि मायके वालों ने पुलिस को हत्या कर देने की सूचना दे दी। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसएसआई राम मोहन सिंह ने बताया कि मृतक महिला के मायके वालों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें