फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
बांस बरेली में सड़क हादसे में मरी हौली बलिया की चंपा देवी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
धार्मिक यात्रा पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आई, बरेली में हुई घटना
हौली बलिया गांव की रहने वाली थीं चंपा देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। धार्मिक यात्रा पर निकली एक महिला की मंगलवार की सुबह बरेली जनपद में सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर उनके गांव हौली बलिया आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव से 13 जुलाई को 15 लोग बस से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इसमें गांव की चंपा देवी (53) भी गई थीं। सभी लोग बाबा धाम, वैष्णो देवी आदि स्थानों से होते हुए सुबह बरेली हाईवे से होकर घर को लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार बस एक ढाबे पर खड़ी थी। इसी दौरान महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की शादी हो चुकी है। मां के मरने की खबर सुनकर बेटा धन्नंजय यादव दहाड़े मार कर रोने लगा। धार्मिक यात्रा से लौट रहे लोगों का इंतजार कर रहे गांव में महिला के निधन की खबर आते ही माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें