खुखुन्दू थाने का पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने निरीक्षण किया।
खुखुंदू में मंगलवार की शाम एसपी प्रभाकर चौधरी ने खुखुंदू थाने का मुआयना किया। थाने परिसर में हवाई फायरिंग कर असलहों का हाल जाना। अभिलेखों के रख रखाव, विवेचना और सफाई बेहतर होने पर संतोष जताया। बेहतर काम करने के लिए दस चौकीदारों को एसपी ने सम्मानित किया।
औपचारिकता पूरी होने के बाद एसपी ने पूरे थाने का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के जर्जर आवास और शौचालय देखकर तत्काल नया प्रस्ताव मांगा। थाना परिसर में रखे पुराने वाहनों को पीछे करने की बात कहीं। जेनेरेटर कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष को देखा। भोजनालय में पहुंचने के बाद उन्होंने फालोवर धनश्याम से भोजन के क्वालटी के बारे में जानकारी हासिल की।
कार्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने सभी शस्त्रों को बारी से निरीक्षण किया। चार असलहे खराब पाए गए। उन्हें तत्काल पुलिस लाइन भेजवाने की बात कहीं। ब्लैंक कारतूस फायर कर एसपी ने गुणवत्ता की जांच की। बीट रजिस्टर, विवेचना, पासपोर्ट सहित सभी अभिलेखों को देखा। सिपाही फतेबहादुर यादव और दिनेश सिंह का बीटबूक बेहतर पाया गया। दोनों का एसपी ने रिवार्ड दिया।
एसपी ने थाने में पौधरोपण किया। एक चौकीदार ने अपनी समस्या को एसपी के पास रखा उन्होंने एसओ को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने मानदेय, टार्च और साइकिल के बारे में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक एसपी थाने में मौजूद रहे। इस दौरान एसओ नितिश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रामरतन यादव, अक्षैवर यादव, प्रमोद गौतम, अखिलेश यादव, नरेन्द्र यादव, धन्नजय कुमार, महेन्द्र कुमार, जयप्रकाश शर्मा, विनय पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।