फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अजना गांव में हुए चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। थाना क्षेत्र के अजना गांव में एक शख्स के घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर एक मंदिर के पास से चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा व 1450 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से दोनेां पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए। वारदात में शामिल एक और का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अजना गांव निवासी खड़ग बहादुर सिंह के घर 15 सितंबर की रात चोर सामान चुराकर भाग गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि रावतपार पांडेय निवासी बिट्टू कुमार व धूमनगर के सूरज कुमार ने वारदात को अंजाम दिया है। तभी से पुलिस दोनों की फिराक में जुटी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि दोनों घूम रहे हैं।
पुलिस ने दोनों को छापेमारी कर दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल एक अन्य युवक के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव स्थित मंदिर के पास से ई रिक्शा बरामद कर लिया। साथ ही, दोनों के कब्जे से 1450 रुपये मिले।
पुलिस ने बताया कि सुनसान और गांव से बाहर बने घरों की दिन में ई रिक्शा से रेकी करते थे। फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद रकम को तीनों आपस में बांट लेते थे। पूछताछ के दौरान अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस अब इसके सहारे इलाके में हुई अन्य चोरी के घटनाओं के आरोपियों की गोपनीय तरीके से तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें