फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटेज में दिख रहे दो चोरों को पुलिस ने भिजवाया जेल

Mon, 14 Oct 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देसही देवरिया। डिघवा पौटवा गांव में आठ अक्तूबर की रात को घर में सो रहे गृहस्वामी पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर छह लाख रुपये से अधिक की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अभी उनके पास से चोरी के सामान की बरामदगी नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने सवाल खड़ा किया है। वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में घर के बरामदे में सो रहे गृह स्वामी अशोक सिंह पर तीन चोरों ने नशीले पदार्थ का स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया। पूरे घर को खंगाल लिया। छह लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई। चोरों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। चार दिन पहले महुआडीह पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर रामपुर कारखाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों चोरों की पहचान फुटेज में दिख रहे चोरों से मिलान की। पुष्टि भी हो गई। दोनों महुआडीह के करजहां गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास डेरा डालकर अपने संबंधियों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में ढुलमुल तरीका अपना रही है। दो चोरों को पकड़ने के बाद उन्हें जानकारी नहीं दी गई। न ही समान बरामद किया गया। वह इस बात की शिकायत एसपी से मिलकर करेंगे। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि फुटेज में दिख रहे तीन में से दो चोरों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मिठाई नट महुआडीह के करजहां गांव का है जबकि दूसरा मुन्ना उर्फ नईम गौनरिया का रहने वाला है। चोरी गए समान की बरामदगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें