फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम से दुष्कर्म के मामले में आज आएगी मेडिकल रिपोर्ट

Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम से हुए दुष्कर्म के मामले में सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट आ जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात है। हालांकि पुलिस केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई में जुट गई है। तीन दिन पूर्व एक बच्ची से गांव के एक 12 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का किशोर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक घर में घुस गया। आरोप है कि घर में पांच साल की बच्ची को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर बाहर बैठी दादी कमरे में पहुंची और उन्होंने लड़के को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। घटना के समय पिता बाहर थे, मां गांव में दुर्गा पूजा देखने गई थी। इसी बीच आरोपी पक्ष पीड़ित के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने लगा। पुलिस को डाक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि छुट्टी के चलते मेडिकल रिपोर्ट मिलने में देरी हुई है। वैसे अन्य कार्रवाई चल रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि डाक्टर की रिपोर्ट के बाद आरोपी नाबालिग की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें