फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने कराई शादी, युवती को रखने से किया इन्कार तो साथ भेजवाया

Thu, 04 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत तीन दिनों से एक युवक व युवती की शादी के बाद चल रहा ड्रामा हुआ शांत
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को चेताया, आगे इस तरह की हरकत की तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा
चार वर्ष से शादी का झांसा देकर युवती का कर रहा था शारीरिक शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी

चुनकी। विगत तीन दिन पहले एक युवती अपने परिजनों के साथ एक युवक की शिकायत लेकर पहुंची। युवती का आरोप था कि एक युवक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस एक अप्रैल को युवक को थाने लाई और पंचायत के बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी। इसके बाद युवक युवती को अगले दिन ले जाने की बात कहकर घर चला गया। तीन दिन बाद जब वह लेने नहीं आया तो युवक को पकड़कर परिजन फिर थाने ले गए। जहां पुलिस ने युवक को चेताते हुए आगे से ऐसी हरकत नहीं करने व युवती का ख्याल रखने की बात कहकर साथ भेजा।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक कस्बे की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवक के प्रेम में पागल युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो वह इधर-उधर की बात करने लगा। शक होने पर एक अप्रैल को युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई। थाने में चली पंचायत के बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया। थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक एक दिन बाद लड़की को ले जाने की बात कहकर घर चला गया। एक दिन बाद जब वह लड़की को ले जाने के लिए नहीं आया तो लड़की के परिजन उसे तलाशने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच युवक बुधवार को बाइक से लार कस्बे की तरफ जा रहा था। यह देखकर युवती के परिजन उसे पकड़ कर थाने ले गए। जहां युवक पुलिस से भी इधर-उधर की बात करने लगा। पुलिस ने जब कड़ाई दिखाई तो पुलिस के सामने युवती को ले जाने की बात कही। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने कहा कि युवती की शिकायत पर युवक को लाया गया। दोनों एक-दूसरे कर साथ रहने को तैयार थे। मंदिर में ही दोनों की शादी हुई थी। दोनों को एक साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें