फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के संग किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। फरार चल रहे दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह दबोच लिया। उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
लार के एक गांव निवासी एक युवती 20 अप्रैल को शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान साथ गई एक युवती का चाचा शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। जहां रात भर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इसके बाद उसके चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। 21 अप्रैल को उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि युवती व युवक के बीच करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के घर की बीच की दूरी लगभग 100 मीटर है, इसके पूर्व में भी युवक जेल जा चुका है। लगभग 9 माह बाद जेल से बाहर आया था। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म के एक आरोपित को जेल भेज दिया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें