भटनी। क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव निवासी राजकुमार ने अपने 16 वर्षीय पुत्र अभय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिंगहीडीह गांव निवासी राज कुमार का बेटा अभय 28 मई की सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।