फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस-राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से सुनीं शिकायतें

Sun, 24 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में टीमों ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर बेहतर जनसुनवाई, पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण, संवेदनशीलता बढ़ाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम लागू किया गया।
इसके तहत सभी थानों पर हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की डेस्क लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने खामपार थाना पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 249 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 48 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा राजस्व से जुड़े मामलों में मौके पर जाकर जांच करें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें