फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व मंत्री के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के वार्ता के के बाद प्रदर्शन स्थगित
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

देवरिया। कोइलसवा में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर शनिवार को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। सीओ सदर अपने साथ दो थानों की फोर्स पीएससी लेकर बघौचघाट पहुंचे थे। सीओ ने घटना की पूरी जानकारी पूर्व मंत्री को दिया। उसके बाद प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। पूर्व मंत्री ने थाना प्रभारी को कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व सपा मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी बघौचघाट पहुचे थे, उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने कोइलसवा में मारपीट में हुई युवक की मौत में पुलिस की लापरवाही से नाराज होकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। पूर्व मंत्री ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ली होती तो युवक की मौत नही हुई होती। युवक लगातार पुलिस से मामले में सही कार्रवाई करने की मांग करता रहा, लेकिन पुलिस लापरवाही बरतती रही, जिसका परिणाम रहा कि युवक की हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें