खुखुंदू के नूनखार रेलवे स्टेशन का मामला, मकुनही के रहने वाले हैं मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू के नूनखार रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे दादर सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार मकुनही गांव के रहने वाले थे। उधर, परिजनों ने रात में ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
नूनखार मकुनही निवासी मोहन मद्धेशिया (65) नूनखार रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पत्नी विमला देवी के साथ स्टेशन पर चले गए। दोनों घर आने के लिए आने लिए रेलवे स्टेशन के पश्चिम साइड रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से दादर सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। घरवालों का रो रो-कर बुरा हाल हो गया था। मृतक के छह बेटे और एक बेटी में दो बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पूरा परिवार बदहवास है।
कोट..
दादर सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस गोरखपुर से हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रेन रुकी नहीं। घटना की सूचना मैने तत्काल जीआरपी और आरपीएफ भटनी को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व परिजन और गांव वाले शव लेकर चले गए थे।
मुन्ना कुमार यादव, स्टेशन मास्टर, नूनखार
कोट..
दंपित ट्रेन की चपेट में आने से मरे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजना बिना पोस्टमार्टम के ही शव का दाह संस्कार कर दिए हैं। परिजनों ने बताया किसी स्टेशन के पास से घर आते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौत हो गई है। सुधाकर उपाध्याय, एसओ जीआरपी