फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उदयभान व संदीप की हत्या मामले में उठाए गए लोगों को पुलिस ने छोड़ा

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार महुआबारी निवासी उदयभान व खरजवा में दरोगा के बेटे संदीप हत्याकांड के खुलासे के बाद उठाए लोगों को कोतवाली पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस उन्हें घटना के दिन से कोतवाली बैठाए हुए थी। इधर उनके परिजन भी परेशान थे और रोजाना कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे। शनिवार को एसपी ने कोतवाली पहुंचकर सभी से पूछताछ किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। पांच मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबारी मोहल्ला निवासी उदयभान यादव की उनके पुराने मकान के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मृतक के भाई धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व. महेश यादव की तहरीर पर चार नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चारों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। इसी बीच पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उदयभान की पुत्री दीपाली यादव व उसके प्रेमी मुराडीह निवासी विशेष कुमार उर्फ पवन गौंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी हिरासत में लिए गए चारों लोगों को पुलिस कोतवाली में बैठाए रही। यही हाल खरजरवा वाली घटना का भी है। कोतवाली क्षेत्र के खरजरवा के रहने वाले संदीप यादव पुत्र छोटेलाल यादव की हत्या उसके दोस्तो ने घर बगल में स्थित बाउंड्री में ईंट से कूंचकर दिया था।
मृतक के भाई शिवशंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने गोलू उर्फ उदित सिंह एवं प्रियांशु पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी निशानदेही पर खून से सना हुआ दो ईंट बरामद किया था। इस मामले में भी पुलिस ने चार लोगों को उठाया था, जिन्हें भी चार दिन से कोतवाली में बैठाकर रखा गया था। रविवार को देर शाम कोतवाली पहुंच एसपी विक्रांत वीर ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें