मईल। पुलिस ने इशारू गांव से दो दिन पहले लापता हुए व्यक्ति के मामले में रविवार की शाम को दो युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इशारू गांव निवासी शिवानी पांडेय ने पुलिस को शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति शंकर पांडेय को भागलपुर निवासी संजय उर्फ टाटा ने शुक्रवार की शाम को भागलपुर बुलाया तभी से वह लापता हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने लगी। पुलिस ने इस मामले में भागलपुर के शिवम यादव को शनिवार की रात में हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने भागलपुर के संजय यादव टाटा व भागलपुर के ही शिवम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि इस मामले में शिवम को हिरासत में ले लिया गया है मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद