फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत के रास्ते घुस कर दवा की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर स्थित बीआरडी इंटर काॅलेज गेट के पास दवा की दुकान में चोर छत के रास्ते एस्बेस्टस हटाकर शनिवार की रात घुस कर डेढ़ लाख रुपये नकदी उठा ले गए। दुकानदार को इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचा। दुकानदार ताला खोलकर दुकान के अंदर घुसा तो उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर लिटिहां के बौली टोला के रहने वाले शत्रुघ्न साहनी की बीआरडी इंटर काॅलेज के गेट के पास लक्ष्मी फार्मा नाम से दवा की दुकान है। छत पर एस्बेस्टस डाला गया है। नित्य की भांति शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने आए और जब वह ताला खोलकर दुकान के अंदर का नजारा देखे तो दंग रह गए। चोर छत से एस्बेस्टस हटा कर अंदर घुसकर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि दुकान में रखा बिक्री का लगभग डेढ़ लाख रुपये चोर उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें