देवरिया। उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा के सकुशल संपादन के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह-केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक की तैनाती की गई है।
जिले के 12 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 4992 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा केंद्र अशोक इण्टर कालेज, डुमरी, रामपुर कारखाना,
बीआरडीपीजी कालेज, मेंहड़ा पुरवां, देवरिया, बाबा राघवदास इण्टर कालेज, देवरिया, दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज, देवरिया, राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया, राजकीय पालीटेक्निक, गोरखपुर रोड, देवरिया, जनता इण्टर कालेज, रामपुर कारखाना, जनता इण्टर कालेज, सोनूघाट, लाला करम चन्द थापर इण्टर कालेज, बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज, देवरिया, महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज, देवरिया, एसएसबीएल इण्टर कालेज, देवरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधीनस्थ अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए हैं।