चोरी के जेवरात और नकदी पुलिस ने की बरामद
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी चन्द्रावती देवी पत्नी गोरख साहनी के घर हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर में घर के अंदर घुस कर बाक्स और अटैची का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और 23 हजार रुपये चोरी की बात कही थी। पुलिस महिला के घर के मोबाइल से घटना का पर्दाफाश किया। थानाध्यक्ष बी बी राजभर ने बताया कि इनके घर की एक युवती की शादी रुद्रपुर थाना क्षेत्र में होनी थी। जिस युवक से शादी होनी थी, उसकी ननिहाल और युवती की ननिहाल आसपास है। युवती ने विवाह पूर्व ही युवक को नानी घर चुपके से बुलाया। आभूषण और रुपये व्यवसाय करने के लिए दिया। मोबाइल पर युवती से बातचीत और व्हाट्सएप पर मैसेज देखकर चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।