फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने मारा छापा, मोहल्ले में हड़कंप

Mon, 01 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस को मकान में अवैध धंधे के संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
छापे के दौरान पुलिस ने मकान में मौजूद लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक जांच करती रही। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रही। पूरे मोहल्ले में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें