फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैतालपुर के एक होटल में पुलिस का छापा, सात जोड़े पकड़े गए

Tue, 27 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में स्थित एक होटल में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा। होटल के अलग–अलग कमरों से सात जोड़े पकड़े गए। कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस ने सभी को थाने भेजा। माना जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित थीं।
विज्ञापन

दोपहर में पुलिस महिला पुलिस और सुरौली थाने की पुलिस अचानक बैतालपुर कस्बे में संचालित एक होटल पहुंची। यह होटल एक कंपनी की फ्रेंचाइजी के तौर पर संचालित है। पुलिस टीम ने अंदर कमरों से सात जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा।
इसकी जानकारी सीओ रूद्रपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने पकड़े गए जोड़ों को लगभग दो घंटे बाद थाने भेजवाया। चर्चा है कि पुलिस के छापा मारने के बाद सिपाहियों ने होटल के बाहर झाड़ियों में भी छानबीन की, जहां से आपत्तिजनक सामान मिले। आशंका है कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया से चौरीचौरा के बीच इस रोड के कई होटल पहले भी इस तरह के कारनामों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दर्ज विवरण और पकड़े गए जोड़ों के आधार कार्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें