गौरी बाजार। क्षेत्र के करमाजितपुर गांव में दावत के बहाने बुलाकर युवक की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को शुक्रवार को उठा लिया। पुलिस उन्हें गोपनीय जगह रखकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस उन्हें जेल भेजेगी। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। करमाजितपुर के देवी टोला निवासी सिंटू कन्नौजिया (26) पुत्र गिरिश कन्नौजिया को सोमवार की रात गांव एवं पड़ोस के ही कुछ युवक घर से कुछ दूरी पर दावत में ले गये। वहां पहुंचते ही सिंटू पर हमला कर दिए। लाठी डंडा व राड से मारा-पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन इलाज के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। सिंटू की मां शकुंतला देवी की तहरीर पर रामप्रवेश निषाद पुत्र केशव निषाद, गंगासागर निषाद पुत्र मदन निषाद, विक्रम निषाद पुत्र परमहंस निषाद निवासी भटौली बुजुर्ग, मोनू निषाद पुत्र सरदार निषाद ग्राम छितहीं बाजार रामलक्षन रुद्रपुर, मिट्ठू निषाद पुत्र अमर निषाद ग्राम वीरवां थाना गौरी बाजार के विरुद्ध हत्याकांड व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद
पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद
पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद