फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त

Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। होली के मद्देनजर रविवार देर शाम बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की तथा आपसी सौहार्द कायम रखने पर जोर दिया। यह गश्त कस्बा बघौचघाट, मलसी चौराहा, पचरुखिया, बसडिला मैनुद्दीन चौराहा, केडी चौराहा, पकहां बिहार बॉर्डर, विशुनपुरा बाजार बॉर्डर समेत मेहरहंगपुर, सेमरी और मोतीपुर आदि प्रमुख स्थानों पर की गई। चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को विशेष चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें