फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत छह की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू समेत छह बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें खुखुंदू के दो, श्रीरामपुर, मईल, गौरी बाजार और रुद्रपुर के एक-एक बदमाश शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया।
एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल कर उनकी निगरानी की जा रही है। मंगलवार को अभियान के दौरान सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
विज्ञापन

इन पर सलेमपुर कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं। इन पर शराब तस्करी, लूट, जालसाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। बनकटा थाने में शराब तस्करी, भाटपार रानी में बिजली चोरी का केस दर्ज है।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शमशेर सिंह उर्फ सिंटू सिंह के खिलाफ रुद्रपुर और गौरी बाजार थाना में मारपीट, तोड़फोड़, जालसाजी, जान से मारने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी शेर मोहम्मद पर रुद्रपुर और गौरी बाजार थाना में चोरी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई हुई है। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी कमलेश सिंह उर्फ झब्बर सिंह पर मईल और भटनी थाना में शराब तस्करी, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। खुखुदु थाना क्षेत्र के मजूरी बुजुर्ग गांव निवासी अनिल यादव पर भटनी, खुखुंदू और सलेमपुर थाने में नौकरी लगाने के नाम पर रुपये वसूलने, जालसाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। जबकि चंदौली जिले के बलुआ थाना का गैंगस्टर भी है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा टोला दर्गेचक गांव निवासी सूरज राम पर बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने में डकैती, जीरादेई थाने में आर्म्स एक्ट व श्रीरामपुर थाना में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि इन सभी की हिस्ट्रीशीट संबंधित थाने में खोलकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें