फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्गा पूजा से पहले पुलिस अलर्ट पर, पंडालों की बढ़ी निगरानी

Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालकों और पूजा समितियों को नियमों के पालन का नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी है। पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के साथ समितियों, आयोजकों और डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। सलेमपुर क्षेत्र में बीट कांस्टेबलों ने दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर समितियों के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देशों से संबंधित नोटिस दिया। पंडालों में भीड़ नियंत्रण, आवागमन, अग्नि सुरक्षा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस टीमों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के साथ स्थानीय सूचना तंत्र सक्रिय रखने को कहा गया है। पुलिस ने अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें