फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाटों की सुरक्षा परख रहे पुलिस अधिकारी

Thu, 12 Nov 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छठ पर्व को लेकर जिले के सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवागमन की व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

छठ पर्व पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पुलिस अधिकारी घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर कराने की तैयारी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी पर्व को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा है। पुलिस का विशेष जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों पर भीड़ को नियंत्रित रखने पर है।
-
छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। रविवार शाम और सोमवार सुबह घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें