फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुभावती की हत्या के आरोप में पुलिस ने भतीजे को दबोचा

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में 62 वर्षीय सुभावती देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी देवरानी के बेटे राकेश कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसे गांव के बाहर दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और वेल्डिंग की गई चेन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नेमा गांव निवासी सुभावती देवी नौ अक्तूबर की रात घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी लार ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति वकील राजभर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
छानबीन के दौरान राकेश कुमार का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें