लार। थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने एक दिन पहले मुक्त करा लिया। आरोपी छट्ठू निवासी ग्राम रामपुर दुल्लह थाना महुआडीह को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है। संवाद