फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने के सामने कचरे में घंटों अहम सामान तलाशती रही पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय थाना में सोमवार को कार्यालय की साफ-सफाई कराकर कूड़े के साथ कुछ अहम सामान बाहर फेंक दिया गया था। जानकारी होने पर कर्मियों में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिसकर्मी बाहर फेंके गए कचरे में अहम सामान की तलाश करने लगे। थाना परिसर में करीब ढ़ाई बजे कार्यालय से कुछ कर्मचारी दौड़कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन

वे इधर-उधर कुछ ढूंढने लगे। जिसे देखकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी ने कार्यालय की साफ-सफाई कराकर कचरे के साथ एक बाल्टी में रखा कुछ सामान भी बाहर फेंकवा दिया था। करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मी थाने के सामने विद्युत पोल के नीचे फेंके गए कचरे में सामान तलाश रहे थे। कुछ लोग कारतूस, तो कोई चाभी या अहम दस्तावेज गुम होना होना बता रहा था। हालांकि कचरे से कुछ चाभी व अन्य सामान मिलना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाहर हूं, मामले का पता कराउंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें