फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर डांस के लिए भिड़े घराती- बराती, नौ घायल

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों तरफ से चले ईट- पत्थर, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी की रस्म पूरी
विज्ञापन


रुद्रपुर। क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में रविवार की रात आई एक बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी और प्राइवेट अस्पताल में हुआ। बवाल के बाद पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरा करा कर दुल्हन की विदाई हुई।
बेलकुंडा गांव के लालबहादुर प्रसाद की बेटी की बरात गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रामबिलास के घर से आई थी।द्वारपूजा के दौरान कुछ युवक दरवाजे पर लगे डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान युवकों की हरकत को देखकर गांव वालों से कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान बेलकुंडा गांव के सूरज कुमार, जयकिशुन कुमार, राहुल, योगेंद्र निषाद समेत अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों ने डीजे चला रहे दिलीप निषाद को भी जमकर पीटा। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मारपीट के बाद शादी की रस्म रुक गई। बाद में लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि बरात में बवाल की सूचना पर पुलिस गई थी, घायलों का इलाज कराया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें