फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएस की पूछताछ के बाद जैनुल के परिवार पर पुलिस की नजर

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पड़री मल्ल गांव में विस्फोट की जांच के लिए शुक्रवार को पहुंची एटीएस के जाने के बाद पुलिस जैनुल के परिजनों पर नजर रख रही है। इनके घर आने-जाने वाले की जानकारी जुटा रही है। उधर, घटना के तीन दिन बाद भी जांच एजेंसी और पुलिस टीम विस्फोट की वजह नहीं ढूंढ सकी है। गैस गीजर का पाइप फटने को केंद्र बिंदु मानकर जांच में जुटी टीम को फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाने के पड़री मल्ल गांव निवासी जैनुल अंसारी के मकान की पहली मंजिल पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 6 बजे रहस्मय तरीके से विस्फोट हुआ। जिससे पहली मंजिल की रेलिंग और दीवारे उड़ गईं। वहां सो रहे जैनुल के दो पोते घायल हो गए, जबकि बहू बाल-बाल बच गई। आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के गांवों तक सुनी गई। घटना के बाद पुलिस के आला अफसर पहुंचे और पूरे दिन विस्फोट की वजह ढूंढते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोरखपुर से आई फोरेंसिक टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
शु्क्रवार को सुबह 6:30 बजे एटीएस जैनुल के घर पहुंची। आधे घंटे तक जैनुल और दिल्ली से आए उनके छोटे बेटे से पूछताछ की। क्षतिग्रस्त मकान का वीडियो बनाने के बाद लाइव लोकेश भेजा। घर के आस-पास के लोगों से जानकारी लेने के बाद टीम चली गई। एटीएस की टीम जाने के बाद बरियारपुर पुलिस सक्रिय हो गई। जिस मकान में जैनुल परिवार के साथ रह रहे हैं। वहां पर एक दरोगा और एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है। शुक्रवार की देर शाम को पहुंचे बरियारपुर एसओ ने जैनुल और उसके बेटे से विस्फोट की वजह जानने के लिए लेकर करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। दरवाजे पर मौजूद दोनों पुलिसकर्मी जैनुल के परिवार के अन्य सदस्यों और घर पर आने वालों की जानकारी ले रहे हैं। उधर, गांव में शनिवार को भी विस्फोट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

-पुलिस के अलावा एटीएस की टीम भी मौके पर गई थी। अभी तक विस्फोट की सही वजह मालूम नहीं हो सकी है। गैस गीजर की पाइप फटने का मामला सामने आ रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

-संकल्प शर्मा, एसपी देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें