फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकाबपोश की कद-काठी की जानकारी जुटा रही पुलिस

Mon, 26 May 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में, इन्हीं के सहारे नकाबपोश तक पहुंचने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। पुलिस नकाबपोश के कद-काठी की जानकारी जुटाने में लगी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की कत्ल के दौरान मौजूद लोगों से नकाबपोश के कद-काठी और हुलिया की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा हिरासत में लिए गए दोनों नामजद आरोपियों के सहारे नकाबपोश तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। उधर, पुलिस आसपास जनपदों और बिहार के शाॅर्प शूटरों की कुंडली भी खंगाल रही है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ ठोस साबूत नहीं लग पाया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की कत्ल के दौरान प्रत्यक्षदर्शी के रूप में दूल्हे के पिता दीपक गिरी सहित अन्य कुछ लोग मौजूद थे। हालांकि, उनका कहना है कि नकाबपोश का सिर्फ आंख दिखाई दे रहा था। बाकी शरीर और चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था। ऐसे में उसकी पहचान बता पाना मुश्किल है। पुलिस शादी के दौरान हुई वीडियो रिकार्डिंग की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो तीन नकाबपोश बृहस्पतिवार को दिन में ही गांव मेंं आ गए थे। महिलाओं ने उन्हें देखकर टोका भी था, मगर खुद को बराती बताकर महिलाओं को झांसा देकर घूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें